जब राज-निति ही भ्रष्ट है,तो राजनितिज्ञ भ्रष्ट न हो ,
ऐसा हो नहीं सकता |
सभी काम सहज होते रहें,और भ्रष्टाचार कभी न हो,
ऐसा हो नहीं सकता |
जब तमाम क़ुओं में ही भांग घुली हो,और चाहें की नशा न हो ,
ऐसा हो नहीं सकता |
कोई भी श्रेत्र अछूता नहीं है,और हम चाहें की छुआ-छूत न हो,
ऐसा हो नहीं सकता |
खरबों चुप -चाप डकार लिए जाएँ,और किसी को खबर भी न हो,
ऐसा हो नहीं सकता |
सब कुछ खर्च कर चुनाव जीत कर आयें,और हम चाहें की लूट-खसोट न हो,
ऐसा हो नहीं सकता |
नई-नई योजनाएं आती रहे,और घोटाले न हों,
ऐसा हो नहीं सकता |
जब मीडिया के पत्रकार ही भर्ष्ट हों,और मीडिया भ्रष्ट न हो,
ऐसा हो नहीं सकता |
जब अख़बारों के पत्रकार भ्रष्ट हों,और अखबार भ्रष्ट न हों ,
ऐसा हो नहीं सकता |
जब घराने लालच में आजायें,और घराने भ्रष्ट न हों ,
ऐसा हो नहीं सकता |
जब कोई देश भ्रष्ट सिकंजें में फंस जाये,और वो देश भर्ष्ट न हो,
ऐसा हो नहीं सकता |
"पवन पागल" लिखते-लिखते थक जाये,फिर भी कहीं छपता न हो,
'ऐसा हो सकता है' ----------- ?
Last line main to chakka mar diya...ball went out of the stadium
जवाब देंहटाएं